﻿भजन..
93.
यहोवा राजा है। वह सामर्थ्य और महिमा का वस्त्र पहने है। वह तैयार है, सो संसार स्थिर है। वह नहीं टलेगा। 
हे परमेश्वर, तेरा साम्राज्य अनादि काल से टिका हुआ है। तू सदा जीवित है। 
हे यहोवा, नदियों का गर्जन बहुत तीव्र है। पछाड़ खाती लहरों का शब्द घनघोर है। 
समुद्र की पछाड़ खाती लहरे गरजती हैं, और वे शक्तिशाली हैं। किन्तु ऊपर वाला यहोवा अधिक शक्तिशाली है। 
हे यहोवा, तेरा विधान सदा बना रहेगा। तेरा पवित्र मन्दिर चिरस्थायी होगा। 
