﻿भजन..
13.
संगीत निर्देशक के लिये दाऊद का एक पद। हे यहोवा, तू कब तक मुझ को भूला रहेगा क्या तू मुझे सदा सदा के लिये बिसरा देगा कब तक तू मुझको नहीं स्वीकारेगा 
तू मुझे भूल गया यह कब तक मैं सोचूँ अपने ह्रदय में कब तक यह दु:ख भोगूँ कब तक मेरे शत्रु मुझे जीतते रहेंगे 
हे यहोवा, मेरे परमेश्वर, मेरी सुधि ले! और तू मेरे प्रश्न का उत्तर दे! मुझको उत्तर दे नहीं तो मैं मर जाऊँगा! 
कदाचित् तब मेरे शत्रु यों कहने लगें, “मैंने उसे पीट दिया!” मेरे शत्रु प्रसन्न होंगे कि मेरा अंत हो गया है। 
हे यहोवा, मैंने तेरी करुणा पर सहायता पाने के लिये भरोसा रखा। तूने मुझे बचा लिया और मुझको सुखी किया! 
मैं यहोवा के लिये प्रसन्नता के गीत गाता हूँ, क्योंकि उसने मेरे लिये बहुत सी अच्छी बातें की हैं। 
